कलचुरी वार्ता समाचार....शिखर महाजन ने केट २०२० में ९९.७१ अंक प्राप्त कर बढ़ाया समाज का मान

कलचुरी वार्ता समाचार....शिखर महाजन ने केट २०२० में ९९.७१ अंक प्राप्त कर बढ़ाया समाज का मान

मजबूत आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त होती है : शिखर महाजन

उज्जैन कलचुरी वार्ता समाचार... नरसिंहपुर/नागपुर। किसी भी सफलता के पीछे किताबी ज्ञान के अलावा मजबूत आत्मविश्वास के कारण ही सफलता निश्चित मिलती है इसी बात को चरितार्थ करते हुए नरसिंहपुर जिले के कलचुरी समाज गौरव एवं वेस्टर्न कोलफील्ड लि. (कोल इंडिया लिमिटेड) में महाप्रबंधक अतुल महाजन एवं श्रीमती विभूति महाजन (गृहिणी) के सुपुत्र शिखर महाजन ने कैट परीक्षा २०२० में ९९.७१ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 



उज्जैन कलचुरी वार्ता को किशोर राय, अतुल महाजन और शिखर महाजन ने संयुक्त रूप से बताया कि शिखर महाजन (कलचुरी) ने कैट परीक्षा 2020 में 99.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कलचुरी समाज को गौरवान्वित किया। आईआईटी कानपुर से बीटेक कर चुके शिखर को देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में अमेरिका आधारित प्रतिष्ठित कंपनी के लिए बेंगलुरू में काम कर रहे शिखर महाजन का कहना है कि नियोजित तरीके से निरंतर कड़ी मेहनत और लगन ही मंजिल का एकमात्र शॉर्टकट होता है। 

पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहे हैं शिखर महाजन। कोरबा के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल में केजी से लेकर दसवीं तक वह हमेशा टॉपर स्टूडेंट रहे। 2013 में सीबीएसई बोर्ड से १०वीं की परीक्षा में पूरे 10 प्वाइंट हासिल किए थे। 2015 में राजस्थान के कोटा में आईआईटी की कोचिंग करते हुए सीबीएसई से 12वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ईस्टर्न रीजन में टॉप किया था। शिखर की यह सफलता चर्चा का विषय मीडिया में बनी थी।

जीवन में सफलता अहम है लेकिन इससे भी बड़ी बात है सफलता को मेनटेन करना, जिसके लिए शिखर ने कड़ी मेहनत जारी रखी और 2015 में आईआईटी मेन्स परीक्षा में 143वीं आल इंडिया रैंकिंग प्राप्त की वहीं आईआईटी जेईई एडवांस 2015 परीक्षा में 205वीं रैंक प्राप्त कर आईआईटी कानपुर में प्रवेश सुनिश्चित किया। 2019 में उन्होंने बीटेक (कंप्यूटर साइंस) कर बहुराष्ट्रीय कंपनी में उच्च पैकेज पर बैंगलोर में जॉब हासिल की। शिखर महाजन ने पहले सिविल सर्विसेज को अपना लक्ष्य बनाया था लेकिन अब आईआईएम में प्रवेश के बाद कैरियर के और भी शानदार विकल्प सामने होंगे। 

पढ़ाई के साथ-साथ फुटबाल शिखर का पंसदीदा खेल है, टेनिस खेलना भी पंसद था। वहीं, युवा आईकॉन के रूप में विराट कोहली और फिल्म कलाकार के रूप में शाहरूख खान पंसद करते है। सफलता का श्रेय परिवार, गुरूजनों और स्नेहीजनों को देते हैं। माता श्रीमती विभूति गृहणी हैं और उन्होंने बच्चों की पढ़ाई को हमेशा विशेष प्राथमिकता दी। बीटेक (मैकेनिकल) अतुल महाजन ने भी अपने तीनों बच्चों का कुशल मार्गदर्शन किया। शिखर की दो बहनों में एक श्रीमती अदिति बीटेक, एमबीए हैं और वर्तमान में जर्मनी के म्यूनिख में ई एंड वाई कंपनी में कार्यरत है और पति म्यूनिख में ही अमेजन कंपनी में कार्यरत हैं। दूसरी बहन सुश्री पलक बीटेक करने के बाद हैदराबाद में फ्रेंच कंपनी शिनाइडर इलेक्ट्रिक में कार्यरत हैं।  शिखर के दादाजी स्व. द्वारिका प्रसाद महाजन प्रतिष्ठित जमींदार थे। दादी श्रीमती मीरा महाजन तेंदुखेड़ा के महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र राय की बहन और किशोर राय की बुआजी हैं। चाचा अनिल महाजन और अखिल महाजन परिवार के साथ मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में निवासरत है। शिखर के पिता अतुल महाजन चंद्रपुर/नागपुर में पोस्टिंग के चलते काफी समय से परिवार के साथ निवासरत है।

Popular posts
कलचुरी वार्ता समाचार... पंकज चौकसे कलचुरी समाज नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बनें नरसिंहपुर जिला कलचुरी समाज बैठक की बैठक संपन्न
चित्र
मप्र रा.क.एकता महासंघ ने प्रशंसा पत्र सौंपा कोलकाता में हुआ किशोर राय का स्वागत : संचालक राजकुमार सपत्निक को दिया प्रशंसा पत्र
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...छिंदवाड़ा कलार समाज ने किया जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी का सम्मान
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सुल्तानपुर हत्याकांड में पीडि़त परिवार को २५ लाख रूपए आर्थिक सहयोग के लिए मांग पत्र सौंपा
चित्र