कलचुरी वार्ता समाचार...डॉ. काशीप्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर अभा जायसवाल सर्व महासभा द्वारा व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा होगी


डॉ. जायसवाल को भारत रत्न दिया जाए : अशोक जायसवाल
कलचुरी वार्ता समाचार...इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, महान इतिहासकार शिक्षाविद् मुद्राशास्त्री काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा श्रद्धा सुमन समर्पित कर मनाई जाएगी।
कलचुरी वार्ता को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल एसएमटी ने बताया कि ४ अगस्त को दोपहर ३ से ५ बजे तक डॉ. काशीप्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर देश के स्वजातिय बंधुओं से चर्चा-परिचर्चा का आयोजन वर्चुअल वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। इसी परिचर्चा के द्वारा भारत सरकार से डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल का मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करने तथा उनके नाम से उनके गृह जनपद मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का नामांकरण करने की मांग की जाएगी। 
अशोक जायसवाल एसएमटी, अजय कुमार जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार जायसवाल, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, अटल कुमार गुप्ता, श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, ईश्वरचंद साव, राममनोहर जायसवाल, कैलाश जायसवाल, श्रीमती माया सुवालका, शैलेन्द्र कुमार जायसवाल अधिवक्ता, रविबाबू जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, स्वरूप जायसवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, सुभाष जायसवाल, राजकिशोर पापामोदी आदि ने कलचुरी वंशजों से आग्रह किया है इस परिचर्चा में भाग लेकर, डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को श्रद्धा सुमन समर्पित करें। शीघ्र ही वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का लिंग सभी को प्रेषित किया जाएगा।
परिचर्चा में भाग लेने की अपील दिल्ली एनसीआर प्रदेश अध्यक्ष एडव्होकेट शैलेन्द्र जायसवाल, प्रदेश प्रधान संरक्षक गोपाल जायसवाल, संरक्षक एवं पार्षद विजय भगत, प्रदेश वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सचिदानन्द जायसवाल, प्रदेश महसचिव गुप्ता बृजेश जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतलाल जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल  जायसवाल, प्रदेश मंत्री दुर्गेश जायसवाल, प्रदेश मंत्री प्रह्लाद जायसवाल, प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी, प्रदेश मंत्री हनुमान प्रसाद  जायसवाल, प्रदेश महिलाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, प्रदेश महिला सविच सविता जायसवाल, प्रदेश युवाध्यक्ष अमित भगत, प्रदेश युवामहासचिव कुणाल भगत सहित जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर के सभी सदस्यगणों ने की।


Popular posts
कलचुरी वार्ता समाचार... पंकज चौकसे कलचुरी समाज नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बनें नरसिंहपुर जिला कलचुरी समाज बैठक की बैठक संपन्न
चित्र
मप्र रा.क.एकता महासंघ ने प्रशंसा पत्र सौंपा कोलकाता में हुआ किशोर राय का स्वागत : संचालक राजकुमार सपत्निक को दिया प्रशंसा पत्र
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार....शिखर महाजन ने केट २०२० में ९९.७१ अंक प्राप्त कर बढ़ाया समाज का मान
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...छिंदवाड़ा कलार समाज ने किया जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी का सम्मान
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सुल्तानपुर हत्याकांड में पीडि़त परिवार को २५ लाख रूपए आर्थिक सहयोग के लिए मांग पत्र सौंपा
चित्र